Varsity Blues
वर्सिटी ब्लूज में हॉलीवुड के लगभग सभी प्रमुख युवा सितारे हैं। फ़िल्म में रोमांच है, हास्य है, उत्तेजना है और छोटे शहर के स्कूल की फुटबॉल टीम का आकर्षण है। जब अगली पंक्ति का क्वार्टर बैक लांस (पॉल वॉकर, फ़ास्ट ,& फ्यूरियस) चोटिल हो जाता है तो दूसरी पंक्ति के खिलाड़ी “मोक्स” (जेम्स वैन डेर बीक, टीवी कार्यक्रम “डासंस क्रीक”) बेमन से टीम में शामिल होते हैं। सुरक्षित खिलाड़ी बने रहने से ही संतुष्ट रहने वाला मोक्स अचानक सबकी निगाहों में आ जाता है और हर कीमत पर मैच जीतने वाला नजरिया रखने वाले कोच (जॉन वोइट), अपनी प्रेमिका (एमी स्मार्ट) और एक खूबसूरत चीयरलीडर (एली लार्टर) तथा फुटबॉल की दीवानी जनता की अपेक्षाओं पर उसे खरा उतरना पड़ता है।
