Can't Hardly Wait
हंटिंग्टन हिल्स हाई में ग्रेजुएशन का दिन है - पॉम्प एंड सर्कम्सटांस, गुच्छों और चौकोर हैटों, और भविष्य के बारे में गंभीर सोच-विचार का समय। लेकिन आज रात सीनियर इस सबको उसके लिए पीछे छोड़ देंगे जो वाक़ई अहम है; रोमांस, बदला और रॉक ‘एन’ रोल। ईथन एंब्री, चार्ली कोर्समो, लॉरेन एंब्रोज़, पीटर फ़ैसिनेली, सैथ ग्रीन और जेनिफ़र लव हेविट इस बिंदास किशोर पार्टी वाली हंगामेदार कॉमेडी में अभिनय करते हैं जोकि ज़िंदगी में एक बार मिलने वाली वैकल्पिक दुनिया है जहां पक्के घामड़ पक्के धाकड़ बन जाते हैं, महाचालू लोग अपमानित किए जाते हैं, और नए आकर्षण पूरे रोमांस में बदल जाते हैं। अनियंत्रित मस्ती भरी इस सनसनीख़ेज़ पार्टी में प्रॉम क्वीन से लेकर बहनजी तक, और घोंचू से लेकर असंगत तक हर कोई मौजूद होगा।।