Superbad
उस व्यक्ति की ओर से, जो आपके लिए नॉक्ड अप और द 40-ईयर-ओल्ड वर्जिन लाए थे, पेश है सुपरबैड। सैथ (जोना हिल) और इवान (माइकल सेरा) कॉलेज जाने से पहले अपने कौमार्य को भंग करने से ज़्यादा और कुछ नहीं चाहते। मगर ऐसा करने के लिए उन्हें उस रात होने वाली बडी पार्टी के लिए शराब लानी होगी। अपने दोस्त फ़ोगेल, उर्फ़ मैकलोविन (क्रिस्टोफ़र मिंट्ज़-प्लास) और उसके नक़ली पहचानपत्र की मदद से तीनों उस छलावे भरी शराब के लिए नाकारा पुलिसवालों (नॉक्ड अप के सैथ रॉगन और ''सैटर्डे नाइट लाइव'' के बिल हेडर), नाराज़ पड़ोसियों और ईर्ष्यालु बॉयफ़्रेंड्स को चकमा देते हुए एक मज़ेदार दौड़ में उलझ जाते हैं। ''ज़बर्दस्त कॉमेडी... अपने समय की सच्ची क्लासिक'' (पीट हैमॉन्ड, मैक्सिम) कही गई सुपरबैड पेट में बल डाल देने वाली एक शाहकार फ़िल्म है!''
- 88%
