The Karate Kid
द कराटे किड में एक बिना बाप का किशोर अपने सत्य के क्षण का सामना करता है. डेनियल (राल्फ़ मैचियो) पूर्वी तट से लॉस एंजिलेस में आता है और नए दोस्त बनाने के मुश्किल काम का सामना करता है। लेकिन जब वो कराटे छात्रों के एक भयानक गिरोह कोबराज़ के लीडर की भूतपूर्व-गर्लफ़्रेंड एली (एलिसाबेथ शू) से दोस्ती करता है, तो वो गिरोह के सदस्यों की ज़यादतियों का शिकार बन जाता है। मुक़ाबला करने और अपनी नई गर्लफ़्रेंड को प्रभावित करने को इच्छुक लेकिन ख़तरनाक गिरोह का सामना करने से भयभीत डेनियल अपने अनुचर मियागी (नोरियूकी ‘पैट’ मोरीटा), जिसके बारे में उसे पता चलता है कि वो मार्शल आर्ट्स का माहिर है, से कहता है कि वो उसे कराटे सिखा दे। मियागी डेनियल को सिखाता है कि कराटे स्वयं पर और अपने मस्तिष्क और शरीर पर क़ाबू करने का नाम है और लड़ना हमेशा किसी भी समस्या का आख़री समाधान नहीं होता है। मियागी के मार्गदर्शन में डेनियल न केवल शारीरिक कौशल विकसित करता है बल्कि ज़बरदस्त अड़चनों के बावजूद निष्ठा और आत्मविश्वास भी विकसित कर लेता है और इस मनोरंजक फ़िल्म के दिलचस्प अंतिम भाग में अपनी ज़िंदगी की सबसे बडी लड़ाई लड़ता है।