The Accused
क्या सीमाएं हैं न्याय की? सामाजिक जिम्मेदारी की? The Accused, मानव स्वाभाव और व्यक्ति के अंतःकरण और उस न्यायिक व्यवस्था, जो पीड़ित के साथ अपराधी जैसा व्यवहार करता है, की ऐसी ज़बरदस्त व्याख्या करती है जो सोचने पर मजबूर कर देती है। निहायत मेहनतकश और आज़ाद ख्यालों वाली सारा, जिसके साथ उसके पड़ोस के बार के पीछे सामूहिक बलात्कार होता है, की ऑस्कर पुरस्कार विजेता भूमिका जोडी फोस्टर ने निभाई है। पर यह घटना उसकी मुसीबतों की शुरुआत भर है। अब सारा के लम्बे न्यायिक संघर्ष का दौर शुरू होता है। एक बार नहीं बल्कि दो बार क्योंकि उसने और उसके वकील (केली मैकगिल्स) ने उसके हमलावरों और मौके पर मौजूद दर्शकों, जिनके उकसाने पर हमलावर आक्रामक हो गए थे, दोनों को सज़ा दिलाने की ठान ली है।
- 93%
