Erin Brockovich
ऑस्कर नामांकित स्टीवन सॉडरबर्ग (सैक्स, लाइज़ एंड वीडियोटेप) द्वारा निर्देशित इस बांध लेने वाली फ़िल्म में अकादमी अवार्ड नामांकित अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स (प्रैटी वुमैन) हैं। दो बार की तलाक़शुदा मां एरिन (रॉबर्ट्स) स्वयं को गंभीरता से लिए जाने के लिए संघर्ष करती है। एक छोटी सी लॉ फ़र्म के लिए क्लर्क के रूप में काम करते हुए उसकी निगाह में पास ही एक शहर में दूषित पानी से संबंधित मामले को दबाने की कोशिश आती है। अपने दृढ़ संकल्प से वो अपने बॉस को तहक़ीक़ात करने के लिए आश्वस्त करती है, और इस प्रक्रिया में मुजरिम को सामने लाती है। हालांकि शुरू में स्थानीय नागरिक इसमें पड़ने से बचते हैं, लेकिन एरिन का हठी बर्ताव और उनसे स्पष्ट बात करने की उसकी योग्यता उनका विश्वास हासिल कर लेते हैं। छह सौ से ज़्यादा अभियोगियों के हस्ताक्षरों से मुक़द्दमे के परिणामस्वरूप किसी सीधी कार्रवाई के मामले में अब तक का सबसे बड़ा मुआवज़ा दिया जाता है।
- 87%
