Fatal Attraction
अपनी तरह की अनूठी फिल्म Fatal Attraction में ज़बरदस्त भय और रोमांच लोगों को उस समय स्तब्ध कर देता है जब एक आकस्मिक मुलाक़ात मुसीबत का सबब बन जाती है। बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता प्राप्त करने वाली इस फिल्म को अकादमी पुरस्कारों की छह श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया था जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एड्रिअन लाइम- इंडीसेंट प्रोपोज़ल, Flashdance) भी शामिल है। माइकल डगलस, डैम गैलाघेर की भूमिका में हैं जो न्यूयॉर्क का वकील है और खूबसूरत अलेक्स फोर्रेस्ट (ग्लेन क्लोज) की ओर उस समय आकर्षित होता है जब उसकी पत्नी (एनी आर्चर) शहर से बाहर है। बाद में डैन इस प्रेम संबंध से पल्ला झाड़ लेता है। पर अलेक्स को यह मंजूर नहीं। वह इस सम्बन्ध को गलती मानकर भूलने के लिए तैयार नहीं चाहे डैन को पाने के लिए उसके परिवार का ही विनाश क्यों न करना पड़े
- 74%
