Groundhog Day
अपनी ज़िंदगी के सबसे बुरे दिन पर समय के निजी ताने-बाने में उलझे एक मौसमविज्ञानी को लेकर बनी इस धमाकेदार रोमांटिक कॉमेडी में बिल मरी अपने बेहतरीन मज़ाक़िया और हाज़िरजवाब रूप में नज़र आते हैं। एक बेहद ज़िंदादिल निर्माता (एंडी मैकडॉवेल) और एक तेज़-तर्रार कैमरामैन (क्रिस एलियट) के साथ टीवी मौसमविज्ञानी फ़िल कॉनर्स (बिल मरी) को सालाना ग्राउंडहॉग डे आयोजनों को कवर करने पेनसिल्वेनिया के पंक्सुटॉनी भेजा जाता है। लेकिन शहर से निकलते समय फ़िल एक विशाल बवंडर में फंस जाता है जिसकी भविष्यवाणी करने में वो असफल रहा था, और ख़ुद को एक छोटे शहर के नर्क में फंसा पाता है। ठीक तभी जब हालात और बुरे नहीं हो सकते थे, वो बुरे होने लगते हैं। अगली सुबह जागने पर फ़िल पाता है कि फिर से ग्राउंडहॉग डे है... फिर से... और फिर से।
