The Truman Show
वह शो का स्टार है - पर उसे ही पता नहीं। निर्देशक पीटर विएर (Witness, Dead Poets Society) की इस फिल्म में जिम कैरी ने अज्ञानी ट्रूमैन बर्बंक की भूमिका में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों, दोनों को चौंका दिया है। फिल्म में उस व्यक्ति की कहानी है जिसकी ज़िन्दगी में निरंतर टीवी शो चलते रहते हैं। ट्रूमैन इस बात से अनजान है कि उसका अनोखा गृहनगर एक बहुत बड़ा स्टूडियो है जिसे दिग्गज निर्माता/निर्देशक /सर्जक (एड हैरिस) चला रहे हैं। वहां रहने और काम करने वाले लोग हॉलीवुड़ के अभिनेता हैं। उसे यह भी पता नहीं कि उसकी लगातार बोलने वाली पत्नी एक अनुबंधित कलाकार है। धीरे-धीरे ट्रूमैन को सच समझ में आने लगता है। सच समझने के बाद उसने जो किया उसे देख कर आप हँसेंगे, चीखेंगे, चिल्लाएँगे। बहुत कम फिल्मों में ऐसा देखने को मिलता है।
- 94%
