Sleepless In Seattle
नोरा एफ़्रॉन की क़िस्मत द्वारा क़रीब लाए गए दो लोगों की बेहद ख़ूबसूरत रोमांटिक कॉमेडी में टॉम हैंक्स और मेग रायन कलाकार हैं। हैंक्स ने एक विधुर पिता सैम बाल्डविन की भूमिका निभाई है जो अपने फ़िक्रमंद बेटे की शरारत की वजह से एक रेडियो कॉल-इन शो में अनिच्छुक मेहमान बन जाता है। हज़ारों महिला श्रोताओं के बीच वो तुरंत हिट हो जाता है जो दिलासे भरे ख़तों से सिएटल का उसका घर भर देती हैं। इस बीच, सैम की कहानी और बेहतरीन हॉलीवुड रोमांस से समान रूप से प्रभावित लेखिका एनी रीड (रायन) को यक़ीन हो जाता है कि उसकी क़िस्मत में सैम से मिलना लिखा है। इसमें बस दो समस्याएं हैं: एनी की सगाई किसी और से हो चुकी है और सैम को अभी तक नहीं पता है कि वो दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। सह-कलाकार हैं रोज़ी ओडॉनेल, रीटा विल्सन और रॉब राइनर।
