My Best Friend's Wedding
शोख़ी भरी रोमांटिक कॉमेडी माई बैस्ट फ्रेंड्स वैडिंग, जो कुछ हंगामेदार, कुछ नया, कुछ मार्मिक और कुछ सचमुच हास्यपूर्ण पेश करती है, जूलिया रॉबर्ट्स, डरमॉट मलरोनी, कैमरन डियज़ और रूपर्ट एवरेट द्वारा अभिनीत है। रॉबर्ट्स ने प्रतिबद्धता करने में संकोच बरतने वाली जूल्स पॉटर - जो अनिच्छापूर्वक महसूस करती है कि उसे अपने बैस्ट फ्रेंड माइकल (मलरोनी) से प्यार हो गया है - का पात्र बख़ूबी निभाया है। बस एक गड़बड़ है - वो किसी और से शादी करने वाला है। हास्यपूर्ण ढंग से उन्मादी और कुटिल योजनाओं से भरी जूल्स उसे वापस पाने के लिए कुछ भी कर सकती है अलावा उसे सच बताने के।
