Bewitched
टेलीविज़न शो “बीविच्ड” के पुनर्निर्माण के रूप में निर्देशक नोरा एफ़रॉन (स्लीपलैस इन सिएटल, यू हैव गॉट मेल) द्वारा ख़ूबसूरती से बनाई कॉमेडी में ऑस्कर®-विजेता निकोल किडमैन (द आवर्स के लिए प्रमख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 2002) और बेहद नटखट विल फ़ैरेल ने, डैरिन और समांथा की भूमिकाएं निभाई हैं। स्वार्थपूर्ण स्टार जैक वायट (फ़ैरेल) सारी शोहरत पर एकाधिकार और हॉलीवुड की ए-लिस्ट में अपने सर्वोच्च स्थान को फिर से पाने के प्रयास में अनजान इज़ाबेल (किडमैन) को अपनी सह-अभिनेत्री के रूप में चुनता है। जब इज़ाबेल को, जो हक़ीक़त में चुड़ैल है, जैक की स्वार्थपूर्ण योजना के बारे में पता लगता है, तो वो पेट में बल डाल देने वाला ऐसा जादू रचती है जिसे एक साधारण इंसान कभी नहीं भूलेगा!
