13 Going on 30
जैनिफ़र गार्नर (डेयरडेविल, टीवी का ''एलियस'') और मार्क रफ़ैलो (एटर्नल सनशाइन ऑफ़ द स्पॉटलैस माइंड) ने एक किशोरी पर बने इस मस्ती भरे फ़्लैश-फ़ॉरवर्ड रोमांस में भूमिका निभाई है जो पढ़ाकू से आकर्षक बन जाती है। किसी जादुई इच्छा पूरी करने वाले पाउडर की मदद से 13 वर्षीय जेना रिंक (गार्नर) रातोंरात एक 30 वर्षीय दिलकश औरत बन जाती है, जिसके पास वो सब कुछ है जो वो चाहती थी, अलावा उसके सबसे अच्छे दोस्त मैट (रफ़ैलो) के। अब, इस वयस्क औरत को अपना जादू चलाना होगा जिससे उसके अंदर की नन्ही लडकी उस सच्चे प्यार को पा सके जिसे वो पीछे छोड़ आई थी।
