Grease
जॉन ट्रवोल्टा ने सूपर हिट नाटक Grease पर आधारित इस फ़िल्म के द्वारा इस दशक की सबसे बहुमुखी और आकर्षक भूमिका अपने नाम पक्की कर ली है। रिकॉर्डिंग सितारा ओलिविया न्यूटन-जॉन ने अपनी पहली अमरीकी भूमिका सैंडी के रूप में निभाई जो ट्रवोल्टा की भोली-भाली प्रेमिका है। 50 के भव्य दशक पर आधारित इस सर्वोत्कृष्ट म्यूज़िकल में सब जाने-माने कलाकार हैं। Grease केवल एक यादगार दशक की याद नहीं है - वो रॉक एँड रोल के ज़माने को एक चुस्त और रोमांचक श्रद्धांजलि है।
