Annie
एनी एक ऐसी साहसिक, सुर्ख़ बालों वाली लड़की की कहानी है जो अपने नीरस अनाथालय से बाहर ज़िंदगी के सपने देखती है। एक दिन, एनी (एलीन क्विन) को मशहूर अरबपति “डैडी” वॉरबक्स (एल्बर्ट फ़िनी) के साथ एक हफ़्ते रहने के लिए चुना जाता है। एक हफ़्ता कई हफ़्तों में बदलता है और एनी की मस्ती की राह में खड़ी एकमात्र व्यक्ति है अनाथालय की नशेड़ी प्रशासक मिस हैनिगन (जिस भूमिका को कैरोल बर्नेट ने बहुत ही मज़ेदार ढंग से निभाया है)। क्या अदम्य एनी का अपहरण करने की मिस हैनिगन की भोंडी कोशिशें कामयाब होंगी? “इट्स ए हार्ड नॉक लाइफ़” और “टुमॉरो” सहित सभी अविस्मरणीय गानों का आनंद लें।
