Zookeeper
फ़्रैंकलिन पार्क ज़ू के सारे जानवर अपने दयालु रखवाले ग्रिफ़िन कीज़ (केविन जेम्स) को प्यार करते हैं। ख़ुद को किसी लड़की के मुक़ाबले शेर के साथ ज़्यादा सहज पाने वाला ग्रिफ़िन फ़ैसला करता है कि अपने सपनों की लड़की पाने के लिए उसके पास एकमात्र तरीक़ा ये है कि वो ज़ू को छोड़ दे और कोई ज़्यादा आकर्षक नौकरी कर ले। घबराहट में जानवर फ़ैसला करते हैं कि वो ख़ामोशी के अपने पुराने नियम को तोड़ देंगे और अपने इस सबसे बड़े राज़ को खोल देंगे कि वो बात कर सकते हैं! ग्रिफ़िन को जाने से रोकने के लिए, वो उसे प्यार का इज़हार करने के नियम सिखाएंगे - जानवरों के अंदाज़ में! शैर, निक नोल्ट, एडम सैंडलर और सिल्वेस्टर स्टैलन की भी आवाज़ों के साथ।