RV
कोलंबिया पिक्चर्स की पारिवारिक एडवेंचर कॉमेडी आरवी में काम के बोझ से दबा एक एक्ज़ीक्यूटिव बॉब मुनरो (रॉबिन विलियम्स) अपनी पत्नी और बच्चों को राज़ी करता है कि हवाई की अपनी छुट्टियों को छोड़कर “पारिवारिक लगाव” के लिए एक क्रॉस-कंट्री आरवी सफ़र पर चलें। लेकिन ये एक धोखा है। बॉब के दिमाग़ में परिवार के साथ पहाड़ों पर अच्छा समय बिताने की जगह कुछ और ही, कैरियर से जुड़े कारण हैं। दुर्घटनाओं की श्रृंखला से गुज़रते हुए, जिनमें पूर्णकालिक आरवी-वासियों के एक कुछ ज़्यादा ही दोस्ताना दल से लगातार भिड़ंत शामिल हैं, बॉब को अनजाने ही परिवार का असली मतलब समझ आ जाता है।
