The Wild One
एक क्रोधी युवा मार्लन ब्रैंडो ’50 के दशक की इस शक्तिशाली लोकप्रिय क्लासिक फ़िल्म में द वाइल्ड वन के रूप में पर्दे पर आग लगा देते हैं। ब्रैंडो जॉनी की भूमिका निभाते हैं जो एक ख़तरनाक बाइकर गिरोह का लीडर है जो कैलिफ़ोर्निया के एक छोटे, अलसाए से शहर पर हमला कर देता है। जॉनी किस चीज़ के ख़िलाफ़ विद्रोह कर रहा है? तुम्हारे पास क्या है? - वो तिरस्कारपूर्वक बोलता है। लैदर जैकेट पहने वो युवा बाइकर विनाश पर तुला हुआ है जब तक कि उसका दिल कैथी (मैरी मर्फ़ी) पर नहीं आ जाता, जो एक अच्छी लड़की है और जिसके पिता एक पुलिसवाले हैं। जॉनी की बदक़िस्मती से, सुधार की ओर उसकी पहल को एक मनोविकृत प्रतिद्वंद्वी चीनो (ली मार्विन) और साथ ही शहर के लोगों का द्वेष और पूर्वाग्रह ख़तरे में डाल देता है। उनके सुलगते हुए आवेग एक रोमांचक क्लाइमेक्स में फूट पड़ते हैं!
- 75%
