On the Waterfront
1954 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का अकेडमी® अवार्ड जीतने वाली इस फ़िल्म में मार्लन ब्रैंडो ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पर्दे की सबसे जानदार भूमिकाओं में से एक प्रस्तुत की है। भूतपूर्व-लड़ाका टैरी मैलॉय (ब्रैंडो) एक प्रतियोगी हो सकता था लेकिन अब वो गिरोह द्वारा चालित तट पर अपने बॉस जॉनी ली फ़्रेंडली (ली जे. कॉब) के लिए काम करता है। मगर, जब टैरी एक विद्रोही मज़दूर को फुसलाकर उसकी मौत का कारण बनता है तो वो अपराधबोध से भर जाता है। लेकिन मृतक की बहन एडी डॉयल (इवा मैरी सेंट) का प्यार टैरी को दिखाता है कि वो कितना नीचे गिर गया है। जब उसे मारने से इंकार करने पर उसके बदमाश भाई चार्ली द जेंट (रॉड स्टाइगर) की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है तो टैरी फ़्रेंडली के अंडरवर्ल्ड साम्राज्य को कुचलने के लिए लड़ता है। एलिया कज़ान (ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिज़ायर) द्वारा निर्देशित एवं बड शलबर्ग (व्हाट मेक्स सैमी रन?) द्वारा लिखित टैरी के अच्छा आदमी बनने का ये अविस्मरणीय ड्रामा सबसे ज़्यादा प्रशंसित फ़िल्मों में से एक है।
