Stealth
ट्रिपल एक्स और द फ़ास्ट एंड द फ़्यूरियस के निर्देशक पेश करते हैं एक मज़ेदार ब्लॉकबस्टर जिसमें कलाकार हैं जॉश लूकस, जैसिका बील और अकेडेमी अवार्ड® विजेता जेमी फ़ॉक्स (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रे, 2004)। उड़ान भरने के साथ ही रोमांचक ये फ़िल्म आपको कॉकपिट में धकेल देती है, मैक 5 दबाती है और पलटकर नहीं देखती। हेनरी, बेन और कारा निर्विवाद रूप से दुनिया के बेहतरीन सामरिक लड़ाका पाइलट हैं। लेकिन उनकी टीम में एक नया सदस्य शामिल होता है, एक अत्याधुनिक, पूरी तरह से स्वचालित, चालकरहित, सुपर स्टैल्थ युद्धविमान - अमानवीय और अजेय। लेकिन जब ये स्टैल्थ ऊपर जाता है, तो नीचे नहीं आता, कुछ ही पलों में ये विश्व भर में क़हर बरपा देता है, और टीम को एक अंतिम असफलतारहित मिशन के साथ छोड़ देता हैः इसे रोकने के लिए - चाहे जो हो जाए।
- 13%
