Black Hawk Down
प्रतिष्ठित निर्देशक रिडली स्कॉट (ग्लैडिएटर, हैनिबल) और मशहूर प्रोडयूसर जैरी ब्रुकहाइमर (पर्ल हार्बर, आर्मागैडन) पेश करते हैं बहादुरी, दोस्ती और युद्ध की जटिल वास्तविकता की एक बांध लेने वाली सच्ची कहानी। ब्लैक हॉक डाउन में बेमिसाल अभिनेताओं ने भूमिकाएं निभाई हैं जिनमें हैं जॉश हार्टनैट (पर्ल हार्बर), इवान मैकग्रेगर (मॉलिन रूज!), टॉम साइज़मोर (सेविंग प्राइवेट रायन), एरिक बाना (चॉपर), विलियम फ़िक्टनर (द परफ़ेक्ट स्टॉर्म), एवेन ब्रैमर (स्नैच) और सैम शैपर्ड (ऑल द प्रैटी हॉर्सेज़)। 1993 में अमरीकी रेंजर्स और डैल्टा फ़ोर्स के सैनिकों के एक चुने हुए दल को एक हिंसक युद्धप्रेमी को पकड़ने के महत्वपूर्ण मिशन पर सोमालिया भेजा जाता है, जिसके भ्रष्ट शासन ने हज़ारों सोमालियाइयों को भुखमरी के मुंह में धकेल दिया है। मिशन बुरी तरह से नाकाम हो जाता है, और सैनिक ख़ुद को तादाद में बहुत कम और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता पाते हैं।
