Spanglish
जॉन क्लास्की (एडम सैंडलर) एक समर्पित पिता है जिसकी शैफ़ की योग्यताओं ने उसके परिवार (टिया लियोनी, क्लोरिस लीचमैन) को एक अच्छी ज़िंदगी हासिल करवाई है जिसमें मालिबु में एक ग्रीष्मकालीन घर और एक बेहद ख़ूबसूरत नई हाउसकीपर फ़्लोर (पाज़ वेगा) शामिल है, जो हाल ही में मैक्सिको से एल.ए. आई है, और अपनी असाधारण बेटी क्रिस्टीना (शैल्बी ब्रूस) के लिए, जो तेज़ी से अमरीकी जीवनशैली को अपना रही है, बेहतर ज़िंदगी तलाश करने की कोशिश कर रही है। जब गर्मियों के लिए फ़्लोर और क्रिस्टीना क्लास्की परिवार के साथ रहने आते हैं तो फ़्लोर को अपनी बेटी के आदर्शों के लिए संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि वो पाती है कि नए देश में जीवन बहुत जोखिमों से भरा है... ख़ासकर तब जब आपको एक प्रभावशाली, सनकी अमरीकी परिवार अपना रहा हो!
- 54%