Rosemary's Baby
निर्देशक रोमन पोलांस्की की एक रूह कँपा देने वाली बेहतरीन फ़िल्म, जिसने डरावनी फ़िल्मों की दुनिया को एक नई दिशा दे दी। इरा लेविन के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास, "Rosemary's Baby" की यह कहानी एक युवा नवविवाहित जोड़े की कहानी है जिनका पहला बच्चा होने वाला है। पहली बार माँ बनने वाली लगभग हर औरत की तरह, रोज़मैरी (मिया फैरो) भी भ्रम और भय का अनुभव करती है। उसका पति (जॉन कैसविट्स), एक महत्वाकांक्षी लेकिन असफल अभिनेता, शैतान के साथ एक समझौता करता है, जिसके तहत शैतान उसके पेशेवर ज़िंदगी को सफलता के शिखर तक पहुँचाने का वादा करता है। अभिनय की जितनी तारीफ़ की जाए कम है, विशेषकर बगल के घर में रहने वाली एक पड़ोसी के रूप में रूथ गॉर्डन का ऑस्कर® विजयी अभिनय।
- 97%
