Open Season
सोनी पिक्चर्स एनिमेशन की पहली फ़ीचर फ़िल्म, एनिमेटेड एक्शन एडवेंचर कॉमेडी ओपन सीज़न में ग़लतियां सही होने वाली हैं। एक पालतू भूरे भालू बूग (मार्टिन लॉरेंस), जिसे बचाव के तरीक़े नहीं आते, की मुलाक़ात जब एक दुबले-पतले, ख़ूब बोलने वाले हिरन एलियट (एश्टन कूचर) से होती है तो उसकी ख़ुशहाल दुनिया उलट-पुलट जाती है। जब एलियट बाहरी दुनिया का मज़ा लेने के लिए बूग को पार्क रेंजर के गैराज का अपना आरामदेह घर छोड़ने के लिए तैयार कर लेता है, तो हालात तेज़ी से बेक़ाबू हो जाते हैं। उस जंगल में पुनर्स्थापित होने पर जिसके खुले सत्र में बस तीन दिन बचे हैं, बूग और एलियट को फ़टाफ़ट ख़ुद को उसके अनुरूप ढालना है। जंगल के जीवों को एक करने और जंगल को वापस पाने के लिए उन्हें मिलकर काम करना होगा!
- 48%
