Open
और ज़्यादा मस्ती भरा एडवेंचर लेकर बूग और इलियट वापस आ गए हैं। जिज़ेल के साथ सर से पांव तक प्यार में डूबने के बाद, शादी के मंडप तक की इलियट की राह में हल्का सा पेंच आ जाता है जब मि. वीनी को उसके मालिक को लौटाने के लिए दृढ़संकल्प मुंहलगे पालतुओं का एक गुट अग़वा कर लेता है। बूग, इलियट, मैकस्क्विज़ी, बडी और वुडलैंड के बाक़ी प्राणी अपने सॉसेज के आकार के दोस्त को बचाने के लिए पूरे स्तर पर मिशन छेड़ देते हैं और जल्दी ही ख़ुद को दुश्मन के कैंप में पाते हैं: पालतुओं की दुनिया में। फ़ीफ़ी नाम के एक खिलौना पूडल के नेतृत्व में, पालतू बिना लड़े मि. वीनी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। क्या वाक़ई एक खिलौना पूडल एक 900-पाउंड के भालू को हरा पाएगा? क्या इलियट कभी जिज़ेल से शादी कर पाएगा? जानिए ''Open Season 2'' में।
