Manhattan Murder Mystery
डिएन कीटन ने एक ऊबी हुई मैनहटन गृहिणी कैरॉल लिप्टन की भूमिका निभाई है जिसे यक़ीन है कि उसके पड़ोसी ने एक क़त्ल किया है। जब उसके शंकालु पति लैरी (वुडी एलन) ने इस विचार को नकार दिया तो कैरॉल सुबूतों को खोजने में मदद करने के लिए एक रंगीनमिज़ाज दोस्त (एलन एल्डा) का रुख़ करती है। और केस के लिए उनके उत्साह के साथ ही एक-दूसरे में उनकी दिलचस्पी भी बढ़ जाती है। जलन - और इस रहस्य के प्रति उत्सुक एक आकर्षक लेखिका (एंजेलिका हस्टन) से - प्रेरित होकर लैरी भी बेमन से इस खोज में जुड़ जाता है, लेकिन उसे पता लगता है कि दांव पर उसकी शादी से ज़्यादा कुछ लगा है। छोटी-छोटी व्यंग्योक्तियों और पेट में बल देने वाले हास्य से भरपूर ठहाकों का ख़ज़ाना।
