Just Go with It
डैनी (एडम सैंडलर) एक सफल प्लास्टिक सर्जन है जो औरतों को पाने के लिए अपनी दुखद शादी का बहाना करता है। जब आख़िरकार वो एक लड़की (ब्रुकलिन डैकर) से मिलता है जो उसे यक़ीन है कि उसके सपनों की रानी है, तो वो उस पर अपना तरीक़ा नहीं आज़माता है, लेकिन लड़की को जल्दी ही शादी की वो अंगूठी मिल जाती है जिसका वो इस्तेमाल करता रहा है। उसे सच बताने से डरकर वो उससे कहता है कि वो तलाक़ ले रहा है, जिस पर वो कहती है कि वो शीघ्र ही भूतपूर्व होने वाली उसकी पत्नी से मिलना चाहती है। अपनी कहानी साबित करने के लिए वो अपने दफ़्तर की मैनेजर कैथरीन (जेनिफ़र एनिस्टन) से उसकी बीवी का नाटक करने को कहता है, लेकिन एक झूठ दूसरे झूठ में बदलता जाता है जो कैथरीन के बच्चों को भी उसकी योजना में ले आता है। नतीजा होता है हवाई का एक सफ़र जो उन सबकी ज़िंदगी बदल देगा।
