Jack and Jill
लॉस एंजिलेस में अपनी ख़ूबसूरत पत्नी (केटी होम्स) और बच्चों के साथ रहने वाले एक सफल एडवर्टाइज़िंग एक्ज़ीक्यूटिव जैक सैडलस्टीन (एडम सैंडलर) हर साल होने वाली एक घटना से सबसे ज़्यादा घबराता हैः अपनी हमशक्ल जुड़वां बहन जिल (एडम सैंडलर ही) का छुट्टियों पर आना। जिल की ज़रूरतमंदी और अप्रत्यक्ष आक्रमकता जैक को पगला देती हैं, और उसके आमतौर पर शांत जीवन में उथल-पुथल ला देती हैं। हालात तब और भी बेक़ाबू हो जाते हैं जब जिल अपने दौरे को लंबा करने का फ़ैसला करती है - और जैक को लगता है जैसे वो कभी जाएगी ही नहीं!
