White Chicks
स्केयरी मूवी के निर्देशक पेश करते हैं लिंग उलटने की, पेट में बल डाल देने वाली कॉमेडी व्हाइट चिक्स, जिसमें हैं मस्तमौला शॉन वेन्स और मार्लन वेन्स। क्या होता है जब एफ़.बी.आई. के दो गड़बड़िए एजेंट उच्च समाज में घुसने के लिए बेहद अमीर राजकुमारियों का भेष धर लेते हैं? तड़ाक! जब दोनों भाई असहाय जी-मैन से... नाज़-नख़रों के साथ जी-स्ट्रिंग्स वाले फ़ैशन में जाते हैं तो ये पागलपन भरी हरकतों और बेतहाशा हंसी का सबब बन जाता है! भड़कती धुनों, घोर मस्ती और अमीरों के साथ हंसी से भरपूर डिस्को डांस शुरू से आख़िर तक व्हाइट चिक्स में बेसाख़्ता हंसी भर देता है - दो भाई जो इसे वास्तविक बना रहे हैं। एक क़िस्म से।
