Failure to Launch
मैथ्यू मैककोनाघी ट्रिप की भूमिका में हैं। ट्रिप 35 साल का है और अब भी अपने माता-पिता के साथ रहता है। इसमें उसका दोष भी नहीं है क्योंकि उसके पास एक खूबसूरत कमरा है और माँ उसके कपड़े वगैरह धोने का काम कर देती है। उसे घर से बाहर निकालने के लिए आतुर उसके माता-पिता एक खूबसूरत महिला पॉला (सारह जेसिका पार्कर) को काम पर लगाते हैं। उन्हें ऐसी आशा नहीं थी कि ट्रिप उनकी इस युक्ति को नाकाम कर देगा! इच्छाओं के संघर्ष वाली इस फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं जूई डेशनेल, टेरी ब्रैडशॉ और अलियास’ ब्रेडले कूपर। फ़िल्म यह साबित करती है कि अपने घर जैसी सुन्दर जगह और कोई नहीं होती।