Enough
अंशकालिक वेट्रेस स्लिम (जेनिफ़र लोपेज़, मेड इन मैनहटन) ने जब अपने सपनों के आदमी मिच (बिली कैंपबैल, टीवी की ''वन्स एंड अगेन'') से शादी की थी तो उसे लगा था कि वो घरेलू ख़ुशी की ज़िंदगी में प्रवेश कर रही है। उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद, उसकी ख़ूबसूरत ज़िंदगी बिखर जाती है जब उसे मिच के आक्रामक बुरे रुख़ - एक नियंत्रणकारी और गाली-गलौज भरा पक्ष जो भरोसे, प्यार और शांति को आतंक में बदल सकता है - के बारे में पता चलता है। बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित स्लिम अपनी बेटी को साथ लेकर भाग जाती है। लगातार पीछा करते हुए और जानलेवा ग़ुंडों का सहारा लेकर मिच अपने उस शिकार के पीछे पड़ा रहता है जो कभी उसका परिवार हुआ करता था। आख़िरकार, स्लिम पलटवार करती है, मिच के साथ शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लड़ाई लड़ती है, और उसे दिखाती है कि बस बहुत हो गया! जेनिफ़र लोपेज़ ने निर्देशक माइकेल ऐपटेड (द वर्ल्ड इज़ नॉट एनफ़) के इस भयानक और शानदार हिट रोमांच में ज़बर्दस्त अभिनय प्रस्तुत किया है।
