28 Days
न्यूयार्क की एक सफल पत्रकार और पार्टियों की बेहद शौक़ीन ग्वेन कमिंग्स (सैंड्रा बुलक) को मौजमस्ती पसंद है! मुश्किल ये है कि वो ये नहीं बता पाती कि वो कब पर्याप्त पार्टी कर चुकी है। जब वो अपनी बहन (एलिज़ाबेथ पर्किन्स) की शादी की लीमो मांगकर किसी के सामने के पोर्च पर चढ़ा देती है तो उस बेलगाम ज़िंदगी पर रोक लग जाती है जो वो अपने बॉयफ़्रेंड जैस्पर (डॉमिनिक वैस्ट) के साथ जी रही होती है। उसे शराब के नशे में ड्राइव करने का दोषी पाया जाता है और 28 दिन पुनर्वास में रहना होता है। वहां, वो अकल्पनीय नियमों (कोई सैलफ़ोन नहीं) और अजीबोग़रीब रिवाजों का सामना करती है, जैसे भजन गाना और (उफ़!) अपनी भावनओं को बांटना। बेमिसाल काउंसलर कॉर्नेल (स्टीव बूसेमी) के नेतृत्व में साथी पुनर्वासियों के सनकी समूह में शामिल होकर ग्वेन ठीक होने की एक मार्मिक और मज़ेदार राह पर चल पड़ती है जहां वो पाती है कि ज़िंदगी हमेशा मौजमस्ती नहीं होती और कि असली ख़ुशी भीतर से उपजती है।
