स्टील
सदी की सबसे बड़ी लूट की एक ज़बरदस्त, दिल दहला देने वाली कहानी। लॉकमिल कैपिटल में एक आम दिन पर भीषण उथल-पुथल मच जाती है, जब सशस्त्र लुटेरे धावा बोलकर ज़ारा (सोफ़ी टर्नर) और उसके जिगरी दोस्त ल्यूक (आर्ची मैडेक्वे) से अपनी माँग मनवाते हैं। इसके बाद, विवादित जासूस रीस (जैकब फ़ॉर्च्यून-लॉयड) यह पता लगाने के लिए समय से होड़ लेता है कि लोगों की पेंशन के 4 बिलियन पाउंड किसने और क्यों चुराए।