द मिडिल
ऐमी® विजेता पैट्रीशिया हीटन परिवार की परवरिश करने और अपनी उम्मीदें कम करने के बारे में इस जोश भरी और मज़ेदार कॉमेडी में फ्रेंकी हेक की भूमिका में हैं। अधेड़ उम्र, मध्यम वर्ग की और देश के मध्य में रह रही यह परेशान पत्नी और तीन बच्चों की नौकरीपेशा माँ अपने परिवार के हर दिन को अच्छे से गुज़ारने के लिए अपनी हाजिरजवाबी और हास्यबोध का उपयोग करती है।
