शिकागो पीडी · सी4, ए17
शैतान को याद करो
जंगल में नंगे पैर दौड़ रही एक महिला के बारे में सूचना मिलने के बाद, इंटेलिजेंस एक शिपिंग कंटेनर में बंद एक अपहरण पीड़िता तक पहुँचती है। वहां की अजीब स्तिथि देख वॉइट (जेसन बेघे) मामले की वैधता पर सवाल खड़ा करता है, और इसकी तह तक जाने के लिए टीम को एक कठिन रास्ते पर भेजता है। इस बीच, हैल्स्टेड (जेसी ली सोफ़र) का एक पूर्व रिश्ता फिर से सामने आता है, जिससे लिंडसे (सोफिया बुश) आश्चर्य में है।