Zathura
कोलंबिया पिक्चर्स के सनसनीख़ेज विज्ञान-कथा एडवेंचर ज़थूरा में, अपने पुराने घर के बेसमेंट में मिले एक रहस्यमय गेम को खेलते समय दो झगड़ा करते भाइयों को एक गहनतम और घोर अंधकारपूर्ण शून्य में खींच लिया जाता है। उनकी आश्चर्यजनक यात्रा में उनके साथ एक भटका हुआ अंतरिक्षयात्री जुड़ जाता है, और उन्हें उल्कापातों, भयानक छिपकलियों जैसे परग्रहियों, एक आपे से बाहर रॉकेट-चालित रोबोट और अंतर-आकाशगंगीय युद्ध से बचना है। अगर वो गेम ख़त्म नहीं करेंगे और ज़थूरा ग्रह नहीं पहुंचेंगे, तो शायद वो हमेशा के लिए बाहरी अंतरिक्ष में ही फंसे रहेंगे।
- 77%
