World Trade Center
“वर्ल्ड ट्रेड सेंटर फ़िल्म वीरता और हम सब के अन्दर मौजूद श्रेष्ठ गुणों के बारे में है।“ यह कहना है गुड मॉर्निंग अमेरिका के जोएल सीगल का। अकादमी पुरस्कार विजेता निकोलस केज 11 सितम्बर, 2001 की उस सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म के नायक हैं जिसमें वहां फंसे पोर्ट अथॉरिटी के दो पुलिस वालों को बचाया गया था। ये दोनों अन्य लोगों की मदद करने स्वेच्छा से गए थे। अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक ओलिवर स्टोन ने उस घटना में जिन्दा बचे लोगों, उनके परिवार वालों और उन्हें बचाने वालों की नज़र से उस दिन की घटनाओं का बारीकी और कुशलता से चित्रण किया है।
- 66%
