Wild Things
योजना क़तई नीरस नहीं है। लेकिन ये किसकी योजना है? जब आप धोखे, सैक्स और लालच के रहस्य के लिए, जोकि किसी भूखे घड़ियाल की तरह ही अप्रत्याशित है, ब्लू बे के प्रतिष्ठित समुद्रतटीय समुदायों के पार और एवरग्लेड्स के ख़तरनाक पानी में जाएं तो कुछ अनुमान न लगाएं। और मेहरबानी करके सारे समय अपने हाथ नाव के अंदर ही रखें। इस रोमांचक थ्रिलर में - जिसमें हाईस्कूल के दो छात्र, एक गाइडेंस काउंसलर जिस पर वो बलात्कार का इल्ज़ाम लगाते हैं, और एक डिटेक्टिव है जो कि जानता है कि कहानी में और भी बहुत कुछ है - केविन बैकन, मैट डिलन, नेव कैंपबैल, डेनिस रिचर्ड्स और बिल मरी ने भूमिकाएं निभाई हैं।
- 65%
