Vacancy
एल्फ़्रेड हिचकॉक की परंपरा में, ल्यूक विल्सन और केट बेकिंसेल द्वारा अभिनीत एक रहस्यपूर्ण, क्लासिक थ्रिलर जो आपको लगातार उत्सुक और आपके दिल की धड़कनों को बढ़ाए रखेगा! जब डेविड (ल्यूक विल्सन) और एमी फ़ॉक्स (केट बेकिंसेल) की कार एक सुनसान जगह पर ख़राब हो जाती हे, तो उन्हें वहां मौजूद एकमात्र मोटल में रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जहां उनके मनोरंजन के लिए बस टीवी है... जब तक कि उन्हें ये पता नहीं लगता कि अपने कमरे में मिले कम बजट की डरावनी फ़िल्मों के वीडियो उसी कमरे में फ़िल्माए गए हैं जिसमें वो बैठे हैं। अब जबकि छुपे हुए कैमरे उनकी ओर लक्षित हैं... उन्हें कमरों, रेंगने की संकरी जगहों, भूमिगत सुरंगों में फंसा रहे हैं... और उनकी हर गतिविधि को फ़िल्मा रहे हैं, डेविड और एमी को ज़िंदा बाहर निकलने के लिए संघर्ष करना होगा इससे पहले कि जो कोई भी उन्हें देख रहा है वो अपनी नई महन कृति पूरी कर सके।
