True Grit
1970 में जॉन वेन ने एक शराबी, अशिष्ट, बेख़ौफ़ और एक आँख वाले यूएस मार्शल रूस्टर कागबर्न की अविस्मरणीय भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था। झगडालू रूस्टर को एक जिद्दी लड़की (किम डार्बी) उस व्यक्ति को खोजने का काम सौंपती है जो उसके पिता की हत्या करके घर में रखी सारी रकम लेकर चम्पत हो गया। जब वह लड़की कागबर्न की खोज में शामिल होने की जिद करती है तो बहुत धूम-धड़ाका होता है। उनके दल में एक अनुभवहीन लेकिन उत्साही टेक्सास रेंजर (ग्लेन कैम्पबेल) के शामिल होने के बाद तो हालात बद से बदतर होते चले जाते हैं। यह असाधारण फ़िल्म कहीं हंसाती है तो कहीं रुलाती है और ज़ोरदार एक्शन से भरपूर है। रोबर्ट डूवाल और स्ट्रॉथर मार्टिन फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं।
