The Replacement Killers
निर्देशक एंटॉइन फ़ुकूआ (कूलियो की “गैंग्स्टाज़ पैराडाइज़” वीडियो) के प्रचंड और विस्फोटक एक्शन थ्रिलर द रिप्लेसमेंट किलर्स में अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार चाउ युन-फ़ैट (जॉन वू की हार्ड बॉइल्ड) ने ऑस्कर® विजेता माइरा सोर्वीनो (1995 सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री, माइटी एफ़्रोडाइट) के साथ अपने हॉलीवुड कैरियर का आग़ाज़ किया है। बेरहम आपराधिक बॉस मि. वी, जिसने जॉन ली (युन-फ़ैट) को अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए रखा था, को धोखा देने के बाद, पेशेवर हत्यारा जॉन ली भाग जाता है। इससे पहले कि उसके विश्वासघात के कारण चीन में उसके परिवार पर कोई आंच आए, ली नक़ली दस्तावेज़ बनाने वाली ख़ूबसूरत मेग कोबर्न (सोर्वीनो) की मदद से अपने परिवार के पास वापस जाने की कोशिश करता है। लेकिन वी की “रिप्लेसमेंट किलर्स” की सेना हाथ धोकर उनके पीछे पड़ी हुई है, और अब वो और मेग दोनों उनकी ज़बरदस्त बारूदी शक्ति का लक्ष्य हैं। दोनों पक्ष पूरी तरह हथियारों से लैस हैं और मरते दम तक लड़ने के लिए दृढ़ संकल्प हैं, और जब उनका सामना होता है तो घमासान गोलीबारी की शुरुआत हो जाती है।
