The Producers
टोनी अवार्ड जीतने वाली म्युज़िकल बड़े परदे पर। न्यूयॉर्क, 1959 । मैक्स बियालिस्टॉक कभी ब्रॉडवे का बादशाह था, लेकिन अब उसके शो पहली रात को ही बंद हो जाते हैं। हालात तब बदल जाते हैं जब उसके पास एक सनकी एकाउंटेंट लियो ब्लूम आता है जो केवल फ़्लॉप बनाने वाले निर्माताओं के लिए एक ख़ास योजना का प्रस्ताव रखता है: अपनी ज़रूरत से ज़्यादा पैसा उठाएं, फिर ये सुनिश्चित करें कि शो घटिया हो। किसी को उसमें दिलचस्पी नहीं होगी, और अतिरिक्त पैसा आप अपनी जेब में रख सकते हैं। इस मक़सद के लिए वो एक म्युज़िकल बनाते हैं जिसका नाम है स्प्रिंगटाइम फ़ॉर हिटलर जिसे एक बच कर भागे नात्ज़ी फ़्रांज़ लीबकेन ने लिखा है। फिर निर्देशन के लिए वो बेहद भड़कीले रॉजर डे ब्रिस को रखते हैं। अंत में, प्रमुख अभिनेत्री के रूप में वो अल्हड़ स्वीडिश सैक्स बम ऊला (जिसके अंतिम नाम में 15 से ज़्यादा भाग हैं) को रखते हैं। जब शो के उदघाटन की रात क़रीब आती है, तो क्या गड़बड़ हो सकती है ? लेकिन, पसंद का कोई लेखा-जोखा नहीं होता...
- 51%
