The Phantom
सर्वकालिक सफलतम हास्य शृंखला पर आधारित इस एक्शन से भरपूर फ़िल्म में बिली जेन (टाइटैनिक) एक बैताल की भूमिका में हैं। एक अभियान-दल के बेन्गाला द्वीप पहुँचने के साथ ही कहानी शुरू होती है। अभियान-दल टोगांडा की खोपड़ियों की तलाश में है। सबका विश्वास है कि खोपड़ियों में अपरिमित शक्ति है और वे मानवजाति के लिए विनाश का कारण बन सकती हैं। और निर्मम शक्तिशाली उद्योगपति जेंडर ड्रैक्स (ट्रीट विलियम्स) का इरादा भी यही है...बस एक आदमी इस विनाश को बचा सकता है। अब शैतान का मुकाबला शैतान से होता है और साहसिक कारनामों को नया नाम मिलता है – द फैंटम!
