The Lodger
एल्फ़्रेड मॉलिना (स्पाइडर मैन 2), होप डेविस (एबाउट श्मिट), शेन वैस्ट (द लीग ऑफ़ एक्स्ट्राऑर्डिनरी जैंटलमेन) और साइमन बेकर (टीवी का ''द मैंटलिस्ट'') इस ख़ौफ़नाक रोमांच में कलाकार हैं। द लॉजर कहानी है एक मंजे हुए डिटेक्टिव की जो वैस्ट हॉलीवुड के सनसैट स्ट्रिप पर वेश्याओं की हत्या करने पर आमादा एक निर्मम हत्यारे के पीछे लगा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारे के क्रूर तरीक़े लंदन के 19वीं सदी के कुख्यात जैक द रिपर के समान हैं - जोकि एक बेरहम सीरियल किलर था जिसे पुलिस कभी नहीं पकड़ पाई। हालात को और बुरा बनाते हुए जल्दी ही डिटेक्टिव वैस्ट हॉलीवुड के मुजरिम और सालों पहले पकड़े गए एक सीरियल हत्यारे द्वारा किए गए जुर्मों के बीच समानताएं पाता है। क्या ऐसा हो सकता है कि जेल में ग़लत शख़्स बंद हो? साथी कलाकारों में हैं रेचेल लेह कुक (नैन्सी ड्रयू)।
