The Karate Kid
12-वर्षीय ड्रे पार्कर(जेडन स्मिथ) डेट्रॉएट का सबसे मशहूर बच्चा हो सकता था, पर उसकी मां(ताराजी पी. हेंसन) के नए पेशे की वजह से वो चीन पहूंच गया। ड्रे अपनी क्लास की साथिन मी यींग पे मर मिटता है - और ये दो तरफ़ा है - पर संस्कृतिक मतभेदों की वजह से ये दोस्ती नामुमकिन है। और भी बुरी बात, ड्रे क्लास के दादा, चैंग से दुश्मनी मोल ले लेता है। कुंग फ़ू के देश में ड्रे को बस थोड़ा सा कराटे आता है और चैंग "द कराटे किड" को आराम से ज़मीन चटा देता है। अजीब देश में कोई दोस्त ना होने की वजह से ड्रे मिस्त्री मि. हान(जैकी चैन), का सहारा लेता है जो गुप्त तौर पे कुंग फ़ू के मास्टर हैं। जैसे-जैसे हान ड्रे को कुंग फ़ू सिखाते हैं कि वो केवल मुक्के और वार बचाव नहीं है, बल्कि पक्कापन और शांत रहना भी है, ड्रे महसूस करता है दादाओं का सामना ज़िंदगी और मौत की जंग जैसा होगा।