The Devil's Chair
असामान्य रोमांच की तलाश में निक वैस्ट (एंड्रयु हॉवर्ड) अपनी गर्लफ़्रेंड को एसिड का नशा करने के लिए एक परित्यक्त पागलख़ाने ले जाता है। लेकिन जब उसकी दोस्त एक रहस्यमयी कुर्सी पर बैठती है तो वो विकृत की जाती है और उसके शरीर को एक अनदेखे शैतानी ब्लैक होल में खींच लिया जाता है। जब निक पुलिस को अपनी ख़ौफ़नाक दास्तान सुनाता है तो उसे पागल समझा जाता है और बंद कर दिया जाता है। इस ख़ून से रंगे, सुपरनैचुरल थ्रिलर में भयानक गुप्त रहस्य के पीछे छुपे सच की खोज में अब, चार साल बाद, मनोविज्ञान का एक ज़हीन प्रोफ़ेसर अपने छात्रों और अभियुक्त हत्यारे के साथ अपराध स्थल पर लौटता है।
