Takers
इस ज़बर्दस्त एक्शन-थ्रिलर में मैट डिलन, पॉल वॉकर, इदरीस एल्बा, जे हर्नान्डेज़, माइकल ईली और टिप “टी.आई.” हैरिस ने अभिनय किया है। बारीकी से योजना बनाकर डाली गई बैंक डकैतियों की एक श्रृंखला के बाद पेशेवर मुजरिमों का एक कुख्यात दल एक अंतिम चोरी करने की कोशिश करता है, ज़िंदगी की सबसे शानदार चोरी जिसमें ढाई करोड़ डॉलर दांव पर हैं। उनके रास्ते में है तो बस एक अड़ियल पुलिसवाला जो केस को सुलझाने और टेकर्स को पकड़ने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। रोमांचक उतार-चढ़ावों से भरपूर, दिल की धड़कनों को तेज़ कर देने वाली इस फ़िल्म में क्रिस ब्राउन और हेडेन क्रिस्टेन्सेन सह-कलाकार हैं।