SWAT: Firefight
आतंकवाद-विरोधी रणनीति के माहिर, लॉस एंजिलेस पुलिस डिपार्टमेंट के प्रभावशाली अफ़सर पॉल कटलर (गैब्रील मैक्ट, बिहाइंड एनेमी लाइनस्) को स्वाट दल को आधुनिकतम बंधक मुक्ति तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए डिट्रॉइट जाने का आदेश दिया जाता है। लेकिन तब सब कुछ बदल जाता है जब एक घरेलू झगड़े में उनकी ग़लत कार्रवाई के नतीजे में एक बंधक ढेर हो जाता है और एक सरकारी हत्यारे (रॉबर्ट पैट्रिक, टर्मिनेटर 2) पर कटलर और उसकी पूरी स्वाट टीम को मार डालने का जुनून सवार हो जाता है।
