Stuart Little
उस आनंद का भाग बनिए जब लिटिल परिवार स्टुअर्ट नाम के एक आकर्षक रूप से जुझारू लड़के (माइकल जे फ़ॉक्स) को गोद ले लेता है जो बहुत हद तक किसी चूहे जैसा दिखाई देता है। मि. एंड मिसेज़ लिटिल (ह्यू लॉरी और जीना डेविस) को तुरंत स्टुअर्ट से प्यार हो जाता है, लेकिन उनके बड़े बेटे जॉर्ज (जोनाथन लिपनिकी) के साथ ऐसा नहीं है। इधर स्टुअर्ट अपने नए भाई को अपने चुहलबाज़ी भरे हिम्मत और बहादुरी के कारनामों से जीतने की कोशिश करता है, और उधर परिवार का बिल्ला स्नोबैल (नेथन लेन) कुछ संदिग्ध बिल्लों के एक गिरोह से जुड़ जाता है जो स्टुअर्ट को हमेशा के लिए घर से निकालने के लिए एक नीचतापूर्ण योजना बनाते हैं! अत्याधुनिक स्पेशल इफ़ेक्ट्स, पेट में बल डाल देने वाली कॉमेडी और मस्ती भरा हो-हल्ला इसे किसी भी लिटिल के लिए सबसे बड़ा एडवेंचर बना देता है!
