Star Trek VII: Generations
स्टारडेट: 23वीं सदी। सेवानिवृत्त स्टारफ्लीट अधिकारी जेम्स टी. कर्क (विलियम शैटनर), मोंटगोमरी स्कॉट (जेम्स डूहन) और पावेल चेकोव (वाल्टर कोयनिग) नवनिर्मित इंटरप्राइज बी के मुख्य अतिथि हैं। लेकिन परीक्षण के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटती है और स्टारशिप को नेक्सस नमक रहस्यमय ऊर्जा पट्टी में फंसे दो जहाज दिखाई पड़ते हैं। बचाव कार्य के दौरान कर्क अंतरिक्ष में ढकेल दिया जाता है। सात दशकों के बाद कैप्टन ज्यां लुक पिकार्ड (पैट्रिक स्टीवर्ट) और इंटरप्राइज- डी के चालक दल के सदस्य एल ओरियन के सोरन (माल्कम मैकडॉवेल) नमक भौतिकशास्त्री को बचाते हैं। पिकार्ड को बताए बिना, सोरन एक खतरनाक योजना बनाता है जिसमें इंटरप्राइज और लाखों जिंदगियों का विनाश भी शामिल है। अब पिकार्ड की भविष्य की सारी आशा नेक्सस और गुज़ारे ज़माने के कैप्टन पर आ टिकती है।
